फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष बने विजय कुमार गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने गुरुग्राम जिला कार्य समिति के पदाधिकारियों की मंगलवार को घोषणा की। गुरुग्राम जिला अध्यक्ष के रूप में विजय कुमार गुप्ता को चुना गया है। वहीं, जिला महासचिव के लिए एडवोकेट अंकुश गुप्ता व कोषाध्यक्ष के लिए कृष्ण भान गुप्ता का चयन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की तरक्की में अहम भूमिका निभाने वाले वैश्य समाज का बेहतर समाज के निर्माण में भी अहम योगदान रहा है। बड़े-बुजुर्गों ने भी समाज में एकता और भाईचारा स्थापित करने का काम किया। अध्यक्ष विजय गुप्ता, महासचिव एडवोकेट अंकुश गुप्ता व कोषाध्यक्ष कृष्ण भान गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया। विजय ने कहा कि हमेशा यही प्रयास रहेगा कि समाज की उम्मीदों पर खरे उतरें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें