फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टेंडर पास, बजट तैयार... फिर भी रास्ता भटक गई सीही की सड़क

विज्ञापन
सिही गांव को यही रास्ता जोड़ता है जो बदहाल पड़ा है। संवाद
विज्ञापन
डेढ़ साल से दो गांवों के विवाद में अटका सीही गांव का रास्ता, बारिश में ग्रामीणों की बढ़ जाती है परेशानी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एक तरफ द्वारका एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे के आसपास गगनचुंबी इमारतों और नए सेक्टरों के जरिये आधुनिक विकास की चमकती तस्वीर पेश की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ इस विकास के लिए अपनी जमीन देने वाला सीही गांव आज भी बुनियादी सड़क सुविधा के लिए तरस रहा है। आलम यह है कि टेंडर पास और बजट तैयार होने के बाद भी सीही की सड़क रास्ता भटक गई है।
गांव की फिरनी और सड़क निर्माण का कार्य पिछले करीब डेढ़ साल से अधर में लटका हुआ है। नगर निगम की ओर से बजट की स्वीकृति और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद, दो गांवों के बीच चल रहे रास्ते के विवाद के कारण मौके पर काम शुरू नहीं हो सका है। मानसून के दिनों में यह समस्या और विकराल रूप ले लेती है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली कष्ट निवारण समिति की बैठक में मुद्दा उठने के बाद भी समाधान न निकलने से ग्रामीणों में भारी रोष है।
विज्ञापन


बारिश में स्थिति हो जाती है और खराब

सड़क और फिरनी का निर्माण नहीं होने से बारिश के दौरान रास्ते की स्थिति और खराब हो जाती है। कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। कई बार वाहन लेकर गांव तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि शहर के प्रमुख एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे से सटे होने के बावजूद गांव को बुनियादी सुविधाओं के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।



गांव से जुड़े विकास कार्य के टेंडर किए गए हैं उस पर काम चल रहा है। जीएमडीए और एचएसवीपी की ओर से भी काम किया जाना है। इसके लिए मुख्यमंत्री की कष्ट निवारण समिति की बैठक में निर्देश मिल चुके हैं। - विजय ढाका, चीफ इंजीनियर, नगर निगम गुरुग्राम

फाइल में दफन राह
16 साल पहले गांव की जमीन अधिग्रहीत हो गई थी। अंतरराज्यीय बस अड्डा बनेगा। गांव की जमीन पर विकास हो रहा है लेकिन गांव को जोड़ने वाला रास्ता अब तक नहीं है। - मंगतराम
गांव की जमीन पर मॉल और एक्सप्रेसवे निकल गया, लेकिन पुराना रास्ता ठीक नहीं हुआ। गांव की फिरनी अगर ठीक हो जाती तो भी सैकड़ों लोगों का भला हो जाता। - जितेन्द्र कुमार
गांव की जमीन पर बिल्डरों के प्रोजेक्ट हैं। गांव वालों के लिए रास्ता नहीं है। इस समस्या को कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी उठाया जा चुका है। - तरुण कुमार
विज्ञापन

गांव में सभी जाति व वर्ग के लोग रहते हैं। उनकी समस्या को समय-समय पर उठाया जाता है। गांव में सड़क, सीवर, पानी नाला सब ठीक हो जाए तो समस्या हल हो जाए। - राकेश दुआ, नंबरदार

सिही गांव को यही रास्ता जोड़ता है जो बदहाल पड़ा है। संवाद

सिही गांव को यही रास्ता जोड़ता है जो बदहाल पड़ा है। संवाद

सिही गांव को यही रास्ता जोड़ता है जो बदहाल पड़ा है। संवाद

सिही गांव को यही रास्ता जोड़ता है जो बदहाल पड़ा है। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें