फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 73 चालान लंबित मिलने पर दो बाइक जब्त

विज्ञापन
चालान काटते हुए यातायात पुलिस गुरुग्राम। पुलिसपीआरओ
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- दोनों पर 2.78 लाख रुपये का जुर्माना बकाया
गुरुग्राम। यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने पर पुलिस ने दो बाइक जब्त की हैं। जांच में दोनों पर कुल 73 चालान लंबित मिले, जिनकी जुर्माना राशि 2.78 लाख रुपये थी। वजीराबाद चौक पर एएसआई युद्धवीर अपनी टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान दोनों बाइक को रोका गया।
विज्ञापन

पहली बाइक पर 44 चालान लंबित थे, जिनका 1,77,500 रुपये जुर्माना बकाया था। दूसरी बाइक के 29 चालान थे और उस पर 1,00,500 रुपये का जुर्माना लंबित था। अधिकांश चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने, वैध बीमा और पीयूसी प्रमाणपत्र नहीं होने के थे। चालक जरूरी दस्तावेज भी नहीं दिखा सके। इसके बाद मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दोनों बाइक जब्त कर ली गईं। यातायात पुलिस ऐसे वाहनों पर निगरानी कर रही है, जिनके चालान का 90 दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ है। यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने वाहन मालिकों से समय पर चालान का भुगतान करने और नियमों का पालन करने की अपील की है। ब्यूरो

चालान काटते हुए यातायात पुलिस गुरुग्राम। पुलिसपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें