फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ठगी के आरोप में दस आरोपी गिरफ्तार, आठ मुकदमे दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिला पुलिस नूंह की साइबर क्राइम शाखा ने ठगी के आरोप में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ आठ अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें साइबर ठगी से संबंधित सबूत भी बरामद किए गए हैं। इससे पहले पुलिस ने पिछले चार महीने में 147 मुकदमों में 204 से साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मई माह से लेकर 24 अगस्त तक 147 मुकदमे दर्ज किए गए, जिनमें 204 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। साथ ही साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों को करीब 11 लाख रुपये रिकवर कर वापिस सौंपे गए। मंगलवार को गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंसार निवासी ठेक थाना सदर पुन्हाना, जमशेद उर्फ जम्मा निवासी जेतलका थाना सदर पुन्हाना, राशिद निवासी खोरी थाना सदर पुन्हाना, जावेद निवासी रूपनगर नोटोकी थाना बहीन, आबिद व मोहम्मद नासिर निवासी चंदन हुल्ला थाना जौनपुर साउथ दिल्ली, साहिल निवासी लुहिंगा कला थाना सदर पुन्हाना, अरमान निवासी मालदा, मोहम्मद शाकिर निवासी धौज फरीदाबाद, मौसिम निवासी रहिडा थाना सदर पुन्हाना के रूप में हुई है। साइबर क्राइम पुलिस ने इन अपराधियों से मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड, एक्टिवेटेड डेबिट कार्ड और वाहनों सहित कई सबूत बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जांच में तकनीकी साक्ष्य जैसे सीडीआर, आईपीडीआर और बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल्स की पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि साइबर अपराध समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है। हमारी टीम इस दिशा में लगातार काम कर रही है। आमजन से अपील है कि वे साइबर ठगी से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें