- ट्रेनों में डिब्बे बढ़ने से यात्रियों को मिलेगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। गुड़गांव रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली तीन जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में जुलाई माह के दौरान अस्थायी तौर पर डिब्बों की बढ़ोतरी की है। लंबी दूरी की इन ट्रेनों में डिब्बे बढ़ने से यात्रियों को कंफर्म सीट पर सफर करने की सुविधा मिलेगी। नई दिल्ली से साबरमती चलने वाली स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन-12957/58 में एक जुलाई से एक अगस्त तक एक थर्ड एसी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की है।
सुल्तानपुर से साबरमती तक संचालित होने वाली सुल्तानपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 20939/40 में 7 जुलाई से 29 जुलाई तक एक थर्ड एसी व एक द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की है। वहीं, साबरमती से वाराणसी तक संचालित होने वाली साबरमती-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन-20963/64 में 2 जुलाई से एक अगस्त तक एक थर्ड एसी व एक द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की है। रेलवे विभाग ने लंबी दूरी की ट्रेनों में अस्थायी डिब्बे बढ़ाने की अधिसूचना जारी की है।