फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फिर चढ़ा पारा, उतरे लोगों के चेहरे

विज्ञापन
मंगलवार को शहर में रहा तेज धूप का असर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। मिलेनियम सिटी में एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप रही। वहीं, दोपहर के समय गर्मी का असर और बढ़ गया। तेज धूप के कारण लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी हुई। गर्मी से बचने के लिए कई लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते हुए नजर आए।
विज्ञापन


मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में तापमान बढ़ने के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश की संभावना कम है। ऐसे में लोगों को जल्द गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। तापमान बढ़ने के साथ दोपहर के समय गर्मी और उमस का असर अधिक दिखाई दे सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने और तेज धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें