पुन्हाना। मदरसे से 15-16 वर्षीय किशोर के लापता होने के करीब 10 दिन बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिवार लगातार उसकी तलाश में जुटा है और किसी अनहोनी की आशंका से परेशान है।
गांव बादली निवासी असफाक आलम ने शहर थाना पुन्हाना में शिकायत देकर बताया कि वह अपने छोटे भाई मोहम्मद साहिल को 27 अप्रैल को पैमा रोड स्थित जामिया मरकज़ उल शेख़ एम कासिम मदरसा में धार्मिक शिक्षा के लिए छोड़कर आया था। अगले दिन मदरसा प्रबंधन की ओर से सूचना मिली कि साहिल अपने कपड़े लेकर यह कहकर निकला था कि वह अपने फूफा के घर कपड़े धुलवाने जा रहा है, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की। कुछ सीसीटीवी फुटेज में किशोर पैमा रोड पर हाथ में पॉलीथीन लिए जाते हुए दिखाई दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद