फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टीकली क्रिकेट अकादमी 106 रन से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपक ने 115 रन की शतकीय पारी खेली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। विस्टेरिया स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में टीकली क्रिकेट अकादमी ने कादरपुर क्रिकेट अकादमी की टीम को 106 रन से करारी शिकस्त दी। मैच में टीकली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 40 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 299 रन बनाए।

टीकली की ओर से दीपक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 115 रन की शतकीय पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने भी अहम योगदान दिया, जिससे टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही।
विज्ञापन


300 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कादरपुर की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। टीम के बल्लेबाज बड़े स्कोर के सामने टिक नहीं सके और पूरी टीम 193 रन पर ऑलआउट हो गई। कादरपुर की ओर से अनिल ने 43 रन और मनजीत ने 31 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन


गेंदबाजी में टीकली टीम के परमोद ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि अशोक और महेश को एक-एक सफलता मिली। वहीं, कादरपुर की ओर से अमित ने 3 विकेट और शिव ने 2 विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन टीम की हार नहीं टाल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें