फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निगम की बड़ी परियोजनाओं की होगी तकनीकी वित्तीय ऑडिटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
यूएलबी के आयुक्त एवं सचिव ने वर्चुअल माध्यम से समीक्षा की
विज्ञापन




नगर निगम के बड़े प्रोजेक्टों की तकनीकी वित्तीय ऑडिटिंग होगी

कहा-सभी भवनों में ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन प्लान भी सुनिश्चित किया जाए

अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। नगर निगम के जितने भी बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं उनकी अब तकनीकी वित्तीय ऑडिटिंग होगी। साथ ही भवन निर्माण के लिए जितनी भी जरूरी स्वीकृतियां हैं, उन्हें समय से पहले ही प्राप्त कर लें। इसमें फायर स्कीम, बिजली आदि की स्वीकृति शामिल हैं। साथ ही इन भवनों में ट्रैफिक प्लान और भीड़ प्रबंधन प्लान भी सुनिश्चित किया जाए। इस संबंध में शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से नगर निगम की बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा की।
विकास गुप्ता को बनने वाले सांस्कृतिक केंद्र के विषय में अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम सेक्टर-53 में 209 करोड़ रुपये की लागत से 5 एकड़ जमीन पर केंद्र का निर्माण करने जा रहा है। इसमें बेसमेंट, स्टिल्ट, ग्राउंड व चार मंजिल के साथ तीन ब्लॉक बनाए जाएंगे। यहां 286 गाड़ियों की पार्किंग की भी सुविधा रहेगी। केंद्र में आर्ट गैलरी, स्कल्पचर गैलरी, फॉक आर्ट गैलरी, मॉडर्न आर्ट गैलरी, लाइब्रेरी, फाइन डाइन रेस्टोरेंट, इनफोर्मेशन गैलरी, कैंटीन, प्रशासनिक कार्यालय, ऑडिटोरियम अकेडमी, पोटरी वर्कशॉप के साथ 1600 सीटों की क्षमता का ऑडिटोरियम, 600 सीटों की क्षमता का दूसरा ऑडिटोरियम, फूड कोर्ट, कैफेटेरिया, कांफ्रेंस रूम सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



110 करोड़ रुपये की लागत से वजीराबाद में बनेगा स्टेडियम

वजीराबाद में लगभग 110 करोड़ रुपये की लागत से खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 100 गाडिय़ों की पार्किंग सुविधा सहित, फूड कोर्ट, रिक्रेशनल सेंटर, बेडमिंटन कोर्ट, बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो, टेबल टेनिस, बॉस्केट बॉल, कबड्डी, वॉलीवॉल, फुटबॉल, क्रिकेट प्रेक्टिस नेट, रोलर स्केटिंग, टेनिस कोर्ट आदि खेल सुविधाएं होंगी। स्टेडियम में जिम, बच्चों के खेलने के स्थान, ओपन एयर थिएटर, शैडिड वॉक-वे, एयरोबिक्स जिम, स्टोर व लॉकर रूम, चेंजिंग रूम, शॉवर आदि का भी प्रावधान रहेगा। व्यापार सदन में अपना अत्याधुनिक कार्यालय भवन भी बनाया जा रहा है। बैठक में जीएमडीए सीईओ एवं निगमायुक्त पीसी मीणा सहित चीफ इंजीनियर विशाल बंसल, एसई राधेश्याम शर्मा, कार्यकारी अभियंता विशाल गर्ग एवं गोपाल कलावत उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें