फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दूसरी महिला से संबंध और मारपीट मामले में आईपीएस पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी पति ने भी ससुराल वालों पर लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन


महिला के पिता ने खेड़कीदौला थाने में दी शिकायत, जांच शुरू


दिल्ली पुलिस में एडिशनल डीसीपी है आरोपी, तलाक के लिए डाली है अर्जी



महिला ने पुलिस आयुक्त, मंत्री और सीएम को ई-मेल से भेजी शिकायत




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली पुलिस में एडिशनल डीसीपी पर पत्नी से मारपीट और दूसरी महिला से संबंध रखने के मामले में खेड़कीदौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पति ने भी ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों को दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

महिला के अनुसार उनकी शादी जनवरी 2014 में हुई थी। जून 2014 में उनके पति आईपीएस बने। इसके बाद उनकी अलग-अलग जगहों पर तैनाती रही। 2018 में उनके किसी दूसरी महिला से संबंधों के बारे में पता चला। आरोप है कि जब महिला ने इसका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट की। गर्भावस्था के दौरान पेट पर लात मारने का भी आरोप लगाया। महिला ने बताया कि 2019 में पति की तैनाती मिजोरम में हो गई। वहां वह दो साल साथ में रहे। वहां से आने के बाद दिल्ली में तैनाती हुई तो उनके व्यवहार में बदलाव आ गया। उनके एक अन्य महिला से संबंध हो गए। जब हालात ठीक नहीं हुए तो 2021 में महिला अपनी मां और पिता के साथ गुरुग्राम के सेक्टर 84 स्थित कोरलवुड अपार्टमेंट में फ्लैट लेकर अलग रहने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर 2022 में उसने पति के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में घरेलू हिंसा का केस किया। इसके बाद मई 2023 में महिला ने तलाक की अर्जी दे दी। फिलहाल अभी दोनों में मध्यस्थता का दौर चल रहा है। महिला ने बताया कि 25 अगस्त को पटियाला कोर्ट में मध्यस्थता की तारीख थी। इस दिन पति सीधे कोरलवुड अपार्टमेंट स्थित घर आ गए। उस समय वह किसी काम से गई थीं। महिला के पिता का आरोप है कि काफी देर तक बैठने के बाद रात नौ बजे जब उन्होंने आईपीएस को घर जाने के लिए कहा तो वह तैश में आ गए और उनसे मारपीट की। इससे उनकी आंख में गहरे घाव हो गए। एसीपी मानेसर मुकेश के अनुसार दोनों पक्षों से शिकायत मिली थी। इसकी जांच के बाद रोजनामचे पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें