तावडू। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने हरियाणा शिक्षा विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर खंड प्रधान विजय मोर के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी, तावडू को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों और कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।
संघ ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि इन मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की जाए, ताकि शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हो सके और शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से सात मांग की गई। इनमें स्कूलों में गैर-शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को शिक्षण के अतिरिक्त अन्य कार्यों से मुक्त किया जाए, कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू किया जाए, मेवात कैडर में दो वर्ष की सेवा के बाद शिक्षकों को उनके गृह जिले में तबादले की सुविधा प्रदान की जाए।सेवानिवृत्ति केंद्र की तर्ज पर 60 वर्ष की आयु तक एक्स-ग्रेशिया लाभ प्रदान किया जाए। पुरुष कर्मचारियों के आकस्मिक अवकाश को महिलाओं के समान किया जाए। मेडिकल कैशलेस सुविधा को जल्द लागू किया जाए। पूर्व प्रधानों की लंबित समस्याओं का त्वरित निदान किया जाए। इस अवसर पर संगठन के सचिव रामेश्वर, संगठन संयोजक नवीन कुमार, मैडम पूनम देवी, मैडम नीलम देवी, अजित चहल, हेडमास्टर गोपी चंद आदि मौजूद रहे। संवाद