संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बैल्स एंड बैल्स ग्राउंड के मैदान पर सोमवार को 40 ओवर का मुकाबला खेला गया। जिसमें टीडीएल क्लब ने किरण अकादमी सीनियर को 148 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीडीएल क्लब ने 8 विकेट खोकर 297 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किरण अकादमी 31.5 ओवर में 149 रन ही बना सकी।
टीडीएल क्लब से मुकेश 59, अमन 67 और रोहित ने 53 रन बनाए। किरण अकादमी से दक्ष ने 3 विकेट लिए। किरण अकादमी से शुभ ने 45 व मोहम्मद अबरार ने 28 रन बनाए। टीडीएल से मनू ने 5 विकेट लिए, वही नीरज और हैप्पी को 2-2 सफलता मिली। मैन ऑफ द मैच मुकेश को चुना गया।