फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सदर बाजार में छापेमारी कर मौके पर वसूला गया कर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। आबकारी एवं कराधान विभाग की गुरुग्राम नार्थ जोन की टीम ने सदर बाजार स्थित ज्वेलर्स की दुकानों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत छापेमारी की कार्रवाई की। विभागीय अधिकारियों ने दुकानों के लेखा-जोखा, बिक्री रजिस्टर, स्टॉक विवरण और कर चालानों की गहन जांच की।
विज्ञापन

आबकारी एवं कराधान विभाग की डीईटीसी (डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर) शोभिनी गुप्ता के निर्देशन में दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। दोनों टीमों ने एक साथ दो ज्वेलर्स प्रतिष्ठानों पर जांच अभियान चलाया, ताकि कार्रवाई निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके। जांच के दौरान कुछ कर संबंधी विसंगतियां सामने आईं, जिनके आधार पर संबंधित व्यापारियों से मौके पर ही बकाया कर राशि जमा करवाई गई। डीईटीसी ने बताया कि विभाग द्वारा समय-समय पर बाजारों में निरीक्षण अभियान चलाए जाते हैं, ताकि जीएसटी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें