फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताऊ देवीलाल स्टेडियम : यहां विकेट से पहले छत गिर गई

विज्ञापन
समसपुर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय की जर्जर इमारत ।संवाद
विज्ञापन
छज्जा गिरने से खिलाड़ियों में डर, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
विज्ञापन

नंबर गेम - 700 से अधिक खिलाड़ी करते हैं अभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। देश के युवा खिलाड़ी मैदान पर अपना भविष्य चमकाने और रिकॉर्ड तोड़ने आते हैं, लेकिन गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल खेल परिसर में प्रशासन की मेहरबानी से अब खिलाड़ियों को रिकॉर्ड से पहले अपनी हड्डियां टूटने का डर सता रहा है। रविवार को स्टेडियम के क्रिकेट पवेलियन का एक बड़ा छज्जा भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि उस वक्त मैदान में कोई नहीं था।
ताऊ देवीलाल खेल परिसर के क्रिकेट मैदान में अलग-अलग खेलों के करीब 40 अकादमियां संचालित हो रही हैं, जिनमें 700 से अधिक खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। सुबह से शाम तक 700 से अधिक खिलाड़ियों की जिंदगी को दांव पर लगाकर चल रही इस छज्जा तोड़ ट्रेनिंग ने खेल विभाग के दावों की पोल खोलकर रख दी है। ऐसे में खिलाड़ियों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि जिस ढांचे को करीब 15 साल पहले बनाया गया था, उसकी मजबूती और सुरक्षा की नियमित जांच आखिर कितनी बार हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
यह घटना सुरक्षा की बड़ी चिंता बन गई है


हम यहां रोज अभ्यास करते हैं। छज्जा गिरने की घटना के बाद डर लग रहा है। खेल विभाग को पूरे परिसर की जांच करानी चाहिए। - तसविर, हैंडबॉल खिलाड़ी

यहां बड़ी संख्या में खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। अगर छज्जा अभ्यास के दौरान गिरता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। -इंजमाम, कबड्डी खिलाड़ी

हम खेल पर ध्यान देने आते हैं, लेकिन ऐसी घटना के बाद सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता बन गई है। विभाग को लापरवाही नहीं करनी चाहिए। -नमन, क्रिकेट खिलाड़ी

करीब 40 अकादमियों के खिलाड़ी यहां अभ्यास करते हैं। ऐसे में मैदान और आसपास बने सभी ढांचों का निरीक्षण जरूरी है। - अग्रिम शर्मा, क्रिकेट खिलाड़ी


स्टेडियम में जर्जर इमारतों के बारे में जीएमडीए को विभाग की ओर से पहले सूचना दी गई थी। खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए पूरे स्टेडियम की जांच करवाई जाएगी। -आरती कोहली, जिला खेल अधिकारी

समसपुर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय की जर्जर इमारत ।संवाद

समसपुर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय की जर्जर इमारत ।संवाद

समसपुर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय की जर्जर इमारत ।संवाद

समसपुर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय की जर्जर इमारत ।संवाद

समसपुर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय की जर्जर इमारत ।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें