फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ताऊ देवीलाल पार्क का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बाउंड्री वॉल, फुटपाथ और कैनोपी का होगा निर्माण
विज्ञापन

नंबर गेम - 1.05 करोड़ से सुधरेंगी सुविधाएं

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण सेक्टर-22 स्थित ताऊ देवीलाल पार्क का जीर्णोद्धार करने जा रहा है। इसके तहत पार्क की बाउंड्री वॉल को ऊंचा किया जाएगा और कंटीले तारों की फेंसिंग लगाई जाएगी। पार्क में टूटे फुटपाथों की मरम्मत कर वॉकिंग के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी। साथ ही लोगों के बैठने के लिए दो स्थानों पर कैनोपी लगाई जाएंगी। इस पर करीब 1.05 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
जीएमडीए ने कार्य के लिए टेंडर जारी कर किया और एक एजेंसी का चयन हो गया है। इसे मंजूरी के लिए सीईओ के पास भेजा गया है। ठेका आवंटित होने के बाद छह माह में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जीएमडीए के एसई प्रवीन कुमार ने बताया कि पार्क में कई प्रकार के कार्य कराए जाने हैं। उन्होंने बताया कि फुटपाथ को ठीक कराया जाएगा ताकि लोगों को वॉक करने में असुविधा न हो। पार्क के मेन गेट के साथ लोगों के बैठने के लिए बेंच भी लगाए जाएंगे। जीएमडीए लोगों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोधित पानी का होगा प्रयोग
सेक्टर-14 से ताऊ देवीलाल पार्क तक सीवर शोधित पानी के लिए पाइप लाइन डालने का कार्य पूरा हो गया है। जीएमडीए के अनुसार ताऊ देवीलाल पार्क में टैंक बनवाया गया है। सीवर शोधित पानी का प्रयोग पार्क में प्रयोग किया जाना है। बहरामपुर से सीवर शोधित संयंत्र से पानी की मास्टर लाइन एमडीआई चौक के पास तक है। इसके बाद पानी को सेक्टर-22 पार्क तक पाइप बिछाया गया है। बता दें कि गर्मियों पानी के अभाव में पार्क के पौधे सूखने लगते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें