फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सुविधाओं से सजेगा ताऊ देवीलाल पार्क, जीर्णोद्धार का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमडीए बनवा रहा नए फुटपाथ और रेन शेल्टर, हरियाली बढ़ाने, आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर
विज्ञापन

नंबर गेम -1.05 करोड़ रुपये विभिन्न कार्याें पर किए जाएंगे खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-22 स्थित ताऊ देवीलाल पार्क के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो गया है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने पार्क की बाउंड्री वॉल को ऊंचा करने का काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही पार्क में टूटे फुटपाथों की मरम्मत, रेन शेल्टर और अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इस पर करीब 1.05 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
जीएमडीए के अधिकारियों के अनुसार, पार्क की बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त होने के कारण असामाजिक तत्व पार्क में प्रवेश कर जाते थे और कई बार सामान चोरी होने की शिकायतें भी सामने आई थीं। इसे देखते हुए बाउंड्री वॉल की मरम्मत के साथ कंटीले तारों की फेंसिंग भी कराई जाएगी। पार्क में पैदल चलने वालों की सुविधा के लिए टूटे हुए फुटपाथों को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर अन्य सिविल कार्य भी कराए जाएंगे, ताकि पार्क की सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके। लोगों को धूप और बारिश से राहत देने के लिए पार्क में दो से तीन स्थानों पर कैनोपी (रेन शेल्टर) स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था भी विकसित की जाएगी।
विज्ञापन


पालम विहार एरिया का सबसे बड़ा पार्क
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो कॉरिडोर के दायरे में आने वाले इस लगभग 45 एकड़ क्षेत्रफल वाले पार्क को शहर के प्रमुख हरित स्थलों में विकसित करने की योजना है। इसी उद्देश्य से पार्क में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यह पालम विहार एरिया का सबसे बड़ा पार्क है। गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने भी पार्क में लेजर वैली पार्क की तर्ज पर सुविधाएं विकसित करने का सुझाव दिया है। इसके तहत हरियाली बढ़ाने, आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। पार्क की हरियाली को बनाए रखने के लिए सेक्टर-14 से शोधित पानी की आपूर्ति करने की योजना है।
विज्ञापन

-
ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू कर दिया गया है और इसे छह माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पार्क के बेहर होने से क्षेत्र के लोगों को और बेहतर सुविधाएं मिलेगी। -अशोक कुमार, मैनेजर, जीएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें