- रुपये के लेनदेन के विवाद में चली थी गोली, दो स्कॉर्पियो, रिवॉल्वर और कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 क्षेत्र में रुपये के लेनदेन को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समर गुलिया और मोहित गाबा के रूप में हुई है। मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस जांच में सामने आया कि 1.63 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर अर्जुन साहू और आशीष के बीच विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में 10 जून की रात आरोपियों ने सेक्टर-10 स्थित कार्यालय पर पहुंचकर फायरिंग कर दी। गोली लगने से सिकंदर घायल हो गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो स्कॉर्पियो, एक रिवॉल्वर, एक कारतूस और एक खाली खोखा बरामद किया है। एसीपी अपराध नवीन शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की भी तलाश की जा रही है।