फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जयपुर हाईवे पर टकराई टाटा-एस गाड़ी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर बुधवार की सुबह टाटा-एस गाड़ी आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक का नाम धीरज बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके परिवार वालों को सूचना दे दी है। खेड़कीदौला थाने की पुलिस को बुधवार की सुबह घटना की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो टाटा-एस गाड़ी आगे से क्षतिग्रस्त थी। पुलिस ने गाड़ी के चालक को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई जितेंद्र ने बताया कि मृतक के परिवार वालों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिस वाहन को गाड़ी की टक्कर हुई थी वह मौके पर नहीं मिला। मामले की छानबीन की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें