फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्वाद भी, सेहत भी... गुजरात का बिना तेल वाला खजूर का अचार बना चर्चा का विषय

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस मेले में खास 22 तरह के खाखरों ने दिलाई दीदी को पहचान
विज्ञापन

सौम्या गुप्ता
गुरुग्राम। सरस आजीविका मेला 2026 रंग, स्वाद और आत्मनिर्भरता की अनोखी कहानियां लेकर आया है। जिले में चौथी बार आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आईं लखपति दीदियां अपने उत्पादों के जरिये ग्रामीण हुनर की पहचान बना रही है।



गुजरात से आईं जांखना नसीत अपने विशेष खजूर के अचार को लेकर चर्चा में हैं। उनका अचार बिना तेल के तैयार किया गया है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखता है। 250 ग्राम अचार की कीमत 150 रुपये रखी गई है। इसके अलावा वे 22 तरह के खाखरे भी साथ लाई हैं, जिन्हें मेले में खूब सराहना मिल रही है। जांखना नसीत बताती हैं कि उनके सेल्फ हेल्प ग्रुप (एसएचजी) में 10 से 12 महिलांए जुड़ी हुई हैं। मिलकर विभिन्न तरह के खाने का सामान तैयार करती हैं। मेले में ग्रामीण शिल्प, पारंपरिक संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अपने उत्पादों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।
विज्ञापन



हैप्पी आवर्स का उठाएं लुत्फ
सेक्टर-29 स्थित लैजर वैली ग्राउंड में आयोजित मेले में हैप्पी आवर्स का लोग जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। फूड स्टॉल्स पर विभिन्न व्यंजन उपलब्ध हैं, वहीं शाम आठ बजे के बाद चुनिंदा स्टॉल्स पर 50 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। इसकी घोषणा फूड कोर्ट में की जा रही है। तेलंगाना की बिरयानी स्वाद में खास पसंद बन रही है। 26 फरवरी तक चलने वाले मेले में देशभर से आई 900 महिलाएं 450 से अधिक स्टॉल्स पर हस्तनिर्मित उत्पाद प्रदर्शित कर रही हैं।
-

महिला उद्यमियों के मेले में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखी। पहले भी मेले में आ चुकी हुं, इस बार अपनी सहेलियों के साथ सरस में आई। मेले में लखपति दीदी योजना से जुड़ी महिलाओं को प्रोत्साहन देने और उनके उत्पादों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर देने से काफी आत्मविश्वास मिला।रेनू
विज्ञापन



मेले में इस बार कई नए उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। खासतौर पर कपड़ों की श्रेणी में साड़ियों और सूट विभिन्न प्रकार के उपलब्ध है। अलग-अलग राज्यों की पारंपरिक डिज़ाइन और आधुनिक स्टाइल ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं। सावित्री, लखपति दीदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें