फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगली बार गुरुग्राम को टॉप 10 में लाने का लक्ष्य: विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
- सफाई रैंकिंग में सुधार होने पर की नगर निगम समेत अन्य की सराहना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विधायक मुकेश शर्मा ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में गुरुग्राम को राष्ट्रीय स्तर पर 41वां स्थान प्राप्त करने पर नगर निगम गुरुग्राम, सफाईकर्मियों और शहरवासियों की सामूहिक भागीदारी की सराहना की है। पिछले वर्ष जहां गुरुग्राम 140वें स्थान पर था, वहीं इस वर्ष 99 पायदान की छलांग लगाकर उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। उन्होंने कहा कि अगली बार गुरुग्राम को टॉप 10 में लाना है।
बता दें कि मुकेश शर्मा ने विधायक बनने के तुरंत बाद स्वच्छता को अपनी प्राथमिकता में शामिल करते हुए 100 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। इसके अंतर्गत व्यापक स्तर पर साफ-सफाई, जनजागरूकता और नगर निगम की संरचना को सुदृढ़ करने का कार्य किया गया। सेक्टर-12 चौक, सिंघा चौक, वजीराबाद डंपिंग यार्ड, सेक्टर-5, खांडसा अनाज मंडी जैसे स्थानों पर वर्षों से जमा कूड़े के ढेर हटवाए गए। जटायु मशीनों का प्रयोग कर प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई सुनिश्चित की गई। सदर बाजार और ज्योति पार्क जैसे क्षेत्रों में स्वयं सफाई अभियान में भाग लेकर विधायक ने जनता को जागरूक किया। अवैध सीवर कनेक्शन पर कार्रवाई करते हुए इंडिया बुल्स/धानी कंपनी और हीरो होम्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई तथा कनेक्शन बंद करवाए गए। वजीराबाद से कूड़ा उठाने के लिए पांच नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि जनता, नगर निगम कर्मियों और सफाई योद्धाओं के समर्पण का परिणाम है। हमने स्वच्छता को एक जन आंदोलन बनाया और उसका प्रतिफल प्राप्त हो रहा है। अगली बार गुरुग्राम को टॉप 10 में लाना है। इसके लिए हम और बेहतर कार्य करेंगे तथा सभी के सहयोग से इस लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें