फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोसाइटियों के स्वीमिंग पूल और अस्थायी तालाब बने गंगा घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलेनियम सिटी में दिखी सामूहिक सौहार्द और संस्कृतियों के मिलन की खूबसूरत तस्वीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम के तेजी से होते विस्तार के बीच छठ व्रतियों के सामने प्राकृतिक घाटों की कमी जरूर आई है, लेकिन विभिन्न सोसाइटियों में बसे पूर्वांचली समाज ने इसका बेहद खूबसूरत और अनूठा समाधान निकाला है। शुचिता और लोक आस्था के इस महापर्व ने शहर में विभिन्न संस्कृतियों के मिलन का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। मानेसर से लेकर द्वारका एक्सप्रेसवे और बादशाहपुर से लेकर सदर्न पेरिफेरल रोड तक की सोसाइटियों में कहीं स्वीमिंग पूल तो कहीं सामूहिक सहयोग से बनाए गए अस्थायी तालाबों को ही पावन गंगा का स्वरूप मानकर सूर्योपासना की भव्य तैयारी की गई है। आपसी सौहार्द और सामूहिक भागीदारी के साथ पूरा शहर अब छठी मईया की भक्ति में रमा नजर आ रहा है।


छठी मईया के आशीर्वाद से बड़ा कोई कवच नहीं
मैं हरियाणा से हूं, मेरे पति बिहार के हैं। इस सोसाइटी में पिछले 12 साल से सामूहिक तालाब बनाकर छठ करते रहे हैं। छठी मईया की कृपा का कोई मोल नहीं, उनके आशीर्वाद से बड़ा कोई कवच नहीं हैं। - मीतू सिंह, डीएलएफ न्यू टाउन हाइट्स, सेक्टर-90
विज्ञापन


गुरुग्राम में पिछले 34 साल से रह रही हूं। अपने घर की छत पर अर्घ्य दूंगी। घर की पूजा में ज्यादा बेहतर तरीके से पूजा कर पाती हूं। कभी-कभी दरभंगा स्थित अपने गांव भी छठ पर जाती हूं। - संगीता देवी, लक्ष्मण विहार

हमारी सोसाइटी की वाटर बॉडी को छठ घाट बनाया गया है। ब्रिस्क लुंबिनी के कुछ परिवार छठ करते हैं लेकिन पूजा के काफी संख्या में लोग शामिल होते हैं। छठ पर हमारी सोसाइटी पूर्वांचल की तरह की दिखती है। - बबली सिंह, ब्रिस्क लुंबिनी, सेक्टर-109
विज्ञापन


गुरुग्राम में छठ का पांचवां साल है। इस साल साउथ सिटी-1 के मोहन कुंड मंदिर में पूर्वांचल महासंघ द्वारा बनाए घाट पर अर्घ्य दू्ंगी। पहले घर की बालकनी या छत पर भी अर्घ्य दिया है। पटना का छठ बहुत मिस करती हूं। - झूमा देवी, सेक्टर-51
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें