फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से सफाईकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-85 स्थित सोसाइटी के फव्वारे में करंट की चपेट में आने से मंगलवार को सफाईकर्मी सुरेश की मौत हो गयी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार ललित और सुपरवाइजर भोला की लापरवाही के कारण उसकी जान गई है। परिजनों की ओर से सुपरवाइजर और ठेकेदार के खिलाफ खैड़कीदौला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के थाना मांडाखास अंतर्गत गांव बनवारी खास की रहने वाली सरस्वती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भतीजा जोगेंद्र सेक्टर-55 स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। जोगेंद्र ने उनके पति सुरेश कुमार को भी एक माह पूर्व कंपनी में काम करने के लिए लगा लिया। इसके अलावा दोनों सेक्टर-85 स्थित एक सोसाइटी में बतौर सफाईकर्मी भी काम करते थे। परिजनों का कहना है कि बीते मंगलवार को ठेकेदार ललित और सुपरवाइजर भोला का जोगेंद्र पर सोसाइटी में मंगलवार सुबह सफाई करने के लिए फोन आया था। उसने अपने चाचा सुरेश को काम करने के लिए सोसाइटी में भेज दिया। दोपहर 3 बजे उनके पास फोन आया कि आपके चाचा की फव्वारेे में करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी है।
वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि सुपरवाइजर भोला और अन्य लोग फव्वारे से बल्ली की सहायता से शव को बाहर निकाल रहे थे। परिजनों का आरोप है कि जोगेंद्र ने कई बार सोसाइटी में स्थित फुहारे में करंट उतरने की शिकायत ठेकेदार और सुपरवाइजर से की थी। इसके बाद भी दोनों ने उनकी बातों पर गौर नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें