फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्वर्ण नगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 13 जून को जोधपुर तक होगी संचालित

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे अंडरब्रिज निर्माण कार्य के चलते नहीं जाएगी जैसलमेर स्टेशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शकूरबस्ती से जैसलमेर के बीच चलने वाली स्वर्ण नगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन (नंबर-12249) तकनीकी कारणों से 13 जून को जोधपुर रेलवे स्टेशन तक संचालित होगी। रेलवे विभाग ने इसके बारे में सोशल मीडियो पर अपने पेज पर पोस्ट के माध्यम से नोटिफिकेशन जारी किया है। यह ट्रेन जोधपुर से जैसलमेर के बीच आंशिक रद्द होने के कारण आगे की यात्रा पूरी नहीं करेगी।
विज्ञापन

रेलवे विभाग द्वारा राईका बाग-जैसलमेर रेलखंड पर तिंवरी-ओसियां स्टेशनों के बीच रेलवे अंडरब्रिज निर्माण कार्य के तहत गर्डर स्थापित किए जाने हैं। इस कार्य के लिए गए ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे द्वारा 13 जून को स्वर्ण नगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को जोधपुर रेलवे स्टेशन तक संचालित किया जाएगा। जिस कारण मारवाड़ मथानियां, लोहावट, फलोदी, रामदेवरा, आशापुरा गोमट और जैसलमेर रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवा प्रभावित रहेगी। यह ट्रेन शाम 5.10 बजे शकूरबस्ती से रवाना होकर शाम 6.12 बजे गुड़गांव रेलवे स्टेशन पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें