फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पैन कार्ड का दुरुपयोग कर खाते से किया संदिग्ध लेनदेन

विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर विभाग के कार्यालय से नोटिस मिलने के बाद पीड़ित को घटना के बारे में पता चला
विज्ञापन


पूर्व कर्मचारी की शिकायत पर कंपनी के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना क्षेत्र की एक कंपनी पर पूर्व कर्मचारी ने पैन कार्ड का दुरुपयोग कर खाते से संदिग्ध लेनदेन के आरोप लगाए हैं। आयकर विभाग के कार्यालय से नोटिस मिलने के बाद पीड़ित को घटना के बारे में पता चला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-53 थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा ने शुरू की हैै।
सोनीपत के प्रगति नगर निवासी तरुण कुमार ने बताया कि उन्होंने सितंबर 2017 से जनवरी 2018 तक गुरुग्राम के सेक्टर-54 स्थित टी आर सावनी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड में ईडीपी पद पर कार्य किया था। नौकरी के दौरान कंपनी ने उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज लिए थे। आरोप है कि कंपनी ने उनकी जानकारी व अनुमति के बिना उनके पैन कार्ड को अपने बैंक खाते से जोड़ दिया। पीड़ित का आरोप है कि उन्हें इस मामले की जानकारी तब हुई जब मार्च 2023 को आयकर विभाग, सोनीपत से उन्हें नोटिस प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

नोटिस में उनके पैन कार्ड से जुड़े वित्तीय लेन-देन का उल्लेख था, जोकि वर्ष 2018 से वर्ष 2020 के बीच कंपनी के खाते में हुए थे। पीड़ित ने संबंधित बैंक शाखा एसबीआई, गोल्फ कोर्स रोड, गुरुग्राम से जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन बैंक अधिकारियों ने खाते की जानकारी देने से मना कर दिया। बाद में बैंक द्वारा लिखित रूप में यह पुष्टि की गई कि संबंधित कंपनी के खाते के साथ उनका पैन नंबर लिंक था। पीड़ित का आरोप है कि स्थानीय थाने में पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने सोनीपत के सिटी थाने में शिकायत दी थी। जिसके बाद जीरो एफआईआर दर्ज कर गुरुग्राम के सेक्टर-53 थाने में भेजी गई थी जोकि अभी तक पेडिंग चल रही थी। 5 मई को मामले में सेक्टर-53 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच आर्थिक अपराथ शाखा को सौंपी गई है।
विज्ञापन


सोनीपत से जीरो एफआईआर मिली थी जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में छानबीन व आगामी कार्रवाई आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। यह मामला पुराना है और मामले की फाइल आर्थिक अपराध शाखा को भेजी जा चुकी है। - नरेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर, सेक्टर-53 थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें