गुरुग्राम। अरावली में बने फार्म हाउस का सर्वे पूरा हो गया है। इसका अब राजस्व रिकॉर्ड से मिलान किया जाएगा। मिलान के बाद अवैध रूप से बने फार्म हाउस को धराशायी किया जाएगा। एनजीटी के आदेश के बाद वन विभाग ने हरकत में आकर यह कार्रवाई करने की तैयारी की है।
दरअसल, एनजीटी के कड़े तेवर के बाद वन विभाग हरकत में आया। तोड़फोड़ कार्रवाई से पहले वन विभाग ने अरावली में सर्वे करवाया। इस सर्वे में सामने आया कि 2 हजार से अधिक फार्म हाउस अरावली में बने हुए हैं। इनका राजस्व विभाग के रिकॉर्ड से मिलान किया जा रहा है। इन्हें साल 1990 से पहले व बाद में बने फार्म हाउस के आधार पर अलग किया जाएगा। साल 1990 के बाद बने फार्म हाउस पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो