गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीरे-धीरे कम हो रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को 208 नए मरीज मिले, जबकि 287 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। एक मरीज की मौत भी हुई। मृतकों की संख्या बढ़कर 174 हो गई है। इसी के साथ गुरुग्राम में कुल संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 19088 हो गई है। 208 नए मरीजों के मिलने के बाद अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2371 हो गई है, जिसमें से 2148 मरीज होम आइसोलेट हैं।
अब तक कोरोना की चपेट में आए 20907 लोगों में से 18362 मरीज बीमारी को मात देकर स्वस्थ भी हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही अब जिले में संक्रमितों के स्वस्थ होने का समग्र अनुपात भी बढ़ने लगा और अब तक 87 फीसदी से ज्यादा मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक सप्ताह पहले तक रिकवरी रेट 83 फीसदी था। हालांकि, मरीजों की रफ्तार को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि जिले में शुक्रवार को कुल मरीजों की संख्या 21 हजार के पार हो जाएगी। बृहस्पतिवार को जिले में 3335 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई, जिसमें से 2332 लोगों की आरटी-पीसीआर किट के जरिये जांच की गई जबकि 1023 की रैपिड एंटीजन किट के जरिये जांच की गई।