फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आरुषि होम व बाल देखभाल संस्थान का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा ने आरुषि होम व बाल देखभाल संस्थान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बालिकाओं से व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से संवाद कर उनकी समस्याओं, दैनिक दिनचर्या, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण के संबंध में जानकारी ली। बालिकाओं ने संस्थान में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा ने बालिकाओं के रहने की व्यवस्था, स्वच्छता, शयन कक्षों, स्नानगृहों तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही भोजन एवं पोषण संबंधी व्यवस्थाओं की भी जांच की गई, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई। संस्थान में स्वच्छ पेयजल, पंखे, कूलर तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं भी पर्याप्त रूप से उपलब्ध मिलीं। उन्होंने संस्थान में संधारित विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों की भी जांच की, जो सुव्यवस्थित पाए गए। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं को उनके विधिक अधिकारों, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें