फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्केटिंग में सूरज स्कूल के छात्रों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
- 12 स्वर्ण, 10 रजत व 11 कांस्य पदक जीते
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। डायनेमिक स्केटिंग अकादमी के तत्वाधान में आयोजित फर्स्ट एंट्री स्कूल चैम्पियनशिप में सूरज स्कूल, पटौदी के छात्राें का दबदबा रहा। रविवार को आयोजित चैंपियनशिप में सूरज स्कूल के छात्रों ने 12 स्वर्ण, 10 रजत व 11 कांस्य पदक अपने नाम किए। गुरुग्राम में आयोजित हुई चैंपियनशिप में आठ विद्यालयों के छात्रों ने हिस्सा लिया। सूरज स्कूल के छात्रों ने बेस्ट परफॉर्मेंस ट्रॉफी जीती। स्केटिंग कोच सचिन शेखावत ने बताया कि अनुराग, आर्या त्यागी, चिराग, सनाया, जैस्मिन, उदित, तन्वी, मानव, हर्षित, मानिक, धू्रव, विराज ने स्वर्ण पदक जीते हैं। वहीं यशविन, याशिका, शिवांश, मयंक, युवराज, धार्या, रियांश, धैर्य, अनाया, शिवांश ने रजत पदक जीते हैं। जबकि यशवर्धन, कनिष्क, मोक्ष, दिव्यम, रवित, पियूष, शौर्य, पुनीश, रुद्र, आयुष, रियांश ने कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन

विद्यालय के निदेशक आनंद प्रसाद ने कहा कि खेल, कला, सांस्कृतिक गतिविधियां और नैतिक शिक्षा के माध्यम से बच्चों के व्यक्तित्व को निखारना ही हमारा उद्देश्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें