संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नवजन मोर्चा समिति ताऊ देवीलाल वृद्धाश्रम 2डी-ब्लॉक ने सोमवार को फिर दो बेसहारा वृद्धों को आश्रम में सहारा दिया। समिति के संचालक कृष्ण लाल बजाज को एंबुलेंस ड्राइवर पप्पू ने फोन पर सूचना दी कि दो वृद्ध बीके अस्पताल के गेट के पास लावारिस और दयनीय हालत में बैठे हैं।
कृष्ण लाल बजाज बिना समय गंवाए अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वे तुरंत उन्हें उठाकर वृद्धाश्रम लेकर पहुंचे। वृद्धों से पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम सुरेश पुत्र मथुरा सिंह उम्र 56 वर्ष बताया। वहीं दूसरे ने सुरेन्द्र सिंह पुत्र सूरत सिंह उम्र 79 वर्ष बताया। कृष्ण लाल बजाज ने बुजुर्गों को आश्वासन दिया कि वह जब तक चाहे आश्रम में रह सकते हैं और उनके खाने और रहने की पूर्ण व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के बारे में लिखित सूचना कोतवाली थाने में दे दी जाएगी। इस दौरान किरन बजाज, कोमल बजाज व अन्य सदस्य मौजूद रहे।