फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अरावली और पक्षियों की सुरक्षा का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अरावली बचाओ सिटिजन मूवमेंट से जुड़े सदस्यों ने वनों और पक्षियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने का संकल्प लिया। इस समूह ने वेलेंटाइन डे पर पक्षियों के संरक्षण और बचाने के लिए समर्पित किया था। रविवार को भोंडसी स्थित अरावली नेचर पार्क में बर्ड वॉचिंग के साथ अरावली के जंगल में पाए जाने वाले पक्षियों पर अध्ययन किया और परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में बर्ड वॉचर और विशेषज्ञों के साथ संगठन से जुड़े 130 सदस्य शामिल हुए। इस मौके पर बर्ड वॉचर सनवीर, आनंद गुप्ता और विवेक ने धनेश, जंगली कोयल, प्लम हेडेड पैराकिट (लाल सिर वाला तोता), किंगफिशर, बुलबुल आदि पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों की तस्वीरें ली , जिनमें कुछ दुर्लभ प्रजातियां भी शामिल थी। उन्होंने उनके रहन-सहन पर चर्चा की। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने पक्षियों और हरियाली को निहारने से मिलने वाली ग्रीन थेरेपी पर चर्चा की। युवा जोड़े करुणाकर और प्रेरणा ने इस कार्यक्रम के दौरान सबसे के साथ मिलकर वेलेंटाइन डे मनाया। संगठन प्रतिनिधियों ने इस दौरान पार्क में फेंकी गई चीजों को हटाकर सफाई भी की। युवाओं ने वन संरक्षण संबंधित कानून और वेस्ट मैनेजमेंट के नियमों पर चर्चा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें