फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर सील होने का पहले दिन नहीं पड़ा फल सब्जियों की आवक पर असर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिल्ली बॉर्डर सील किए जाने का असर पहले दिन फल-सब्जियों की आवक पर नहीं पड़ा। बृहस्पतिवार देर रात ही फल सब्जियां गुरुग्राम पहुंच गई थीं। आढ़तियों का कहना है कि हरी सब्जियां एवं फल हरियाणा व राजस्थान से यहां आते हैं। कुछ ही सब्जियां ऐसी हैं जो दिल्ली से आती हैं। ऐसे में यदि आजादपुर मंडी बंद भी हो जाए तो भी गुरुग्राम में फल-सब्जियों की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन

वहीं, लॉकडाउन में मार्केट फीस बढ़ाए जाने को गलत कदम बताया। उनका कहना है कि फल-सब्जियां आवश्यक वस्तु है। इसका सीधा असर मध्यम वर्गीय व गरीब पर पड़ेगा। मार्केट फीस 1 फीसदी बढ़ने से सब्जियों के दामों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। हालांकि सरकार ने इस फीस को अभी लागू नहीं किया, जिसके कारण अभी दामों पर कोई असर नहीं पड़ा है।
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान इंद्र सिंह ठाकरान ने बताया कि दिल्ली की आजादपुर मंडी में आढ़ती के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर गुरुग्राम में मंडी में लोगों के आवागमन में कमी आई है। बॉर्डर सील करने व आजादपुर मंडी बंद होने का असर गुरुग्राम की मंडी पर ज्यादा नहीं होगा। गुरुग्राम में हरी सब्जियां हरियाणा तथा राजस्थान से आ जाती हैं।
विज्ञापन

आढ़ती एसोसिएशन के महासचिव संजय सपड़ा ने बताया कि साइबर सिटी की मंडी काफी बड़ी है। दिल्ली से केवल कुछ विदेशी सब्जियां ही आती हैं, जो कुछ चुनिंदा वर्ग के लोगों के लिए होती हैं। इनके यहां न पहुंचने का कुछ खास असर नहीं पड़ेगा। हरियाणा के नारनौल, रेवाड़ी, पटौदी, फर्रूखनगर, झज्जर, रोहतक आदि से सब्जियां व महाराष्ट्र से फल पर्याप्त मात्रा में आ जाता है।
गली मौहल्ले में सब्जी बेचने वाले अपने स्तर पर दाम बढ़ा कर बता रहे हैं। यह विक्रेता एक सप्ताह तक मंडी बंद होने की अफवाह फैला रहे हैं ताकि अपनी सब्जियों को मनमाने दाम पर बेच सकें। सब्जी विक्रेताओं ने दामों में करीब 50 फीसदी तक बढ़ोतरी कर दी है।
सब्जी मंडी के आढ़तियों के मुताबिक, दिल्ली की आजादपुर मंडी से आवक यदि बंद होती है तो जिले में ब्रोकली, ब्रुसेल्स स्प्राउर्ट्स, लाल-पीली शिमला मिर्च, लेट्यूस, लीक, पार्सले की आवक बंद हो जाएगी। इसका रोजमर्रा की फल सब्जियों की आवक पर असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें