फाजिलपुरिया पर फायरिंग मामले में किए गए थे गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेेंंसी
गुरुग्राम। फाजिलपुरिया पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर सुनील सरधानिया का शनिवार को पांच दिन का रिमांड पूरा हो गया। अपराध शाखा सेक्टर-39 ने शनिवार को गैंगस्टर सुनील को दोबारा पेश किया गया। कोर्ट ने गैंगस्टर को आगामी पूछताछ के लिए चार दिन का रिमांड और बढ़ गया।
पांच दिन के रिमांड के दौरान गैंगस्टर ने साल 2024 में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद दिल्ली से फर्जी दस्तावेज तैयार कर पासपोर्ट तैयार करवाया गया। उसके बाद भारत से दुबई पहुंचा और वहां से डंकी के रास्ते होते हुए अमेरिका जाने की योजना बनाई गई। वह 15 देशों का सफर करते हुए मध्य अमेरिका के कोस्टा रिका देश पहुंचा और वहां से तीन हजार किलोमीटर दूर अमेरिका जाने की फिराक में था। उससे पहले ही गुरुग्राम पुलिस ने सुनील को डिपोर्ट कर 26 अक्तूबर को भारत लेकर आई। दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार करने के बाद पांच दिन के रिमांड पर लिया गया।
गैंगस्टर पर दर्ज हैं 24 मामले
गैंगस्टर पर हरियाणा के गुरुग्राम के अलावा जींद, रोहतक, झज्जर, हिसार, सोनीपत, अंबाला, भिवानी व पंचकूला, उत्तर प्रदेश के बागपत और आगरा में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, जान से मारने की धमकी देने के 24 मामले दर्ज हैं। तीन मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं, जबकि हरियाणा में 21 मामले दर्ज हैं। दो मामलों में इस आरोपी को सजा सुनाई जा चुकी है। इनमें आजीवन कारावास और 10 साल की सजा शामिल है। भिवानी में हत्या मामले में इस गैंगस्टर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद यह फर्जी पासपोर्ट तैयार करके विदेश भाग गया था। इसने दिल्ली की वसुंधरा इंकलेव स्थित न्यू अशोक नगर निवासी सुनील सिंह के पत्ते पर फर्जी पासपोर्ट बनवाया था।
जुलाई में सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हुआ था हमला
जुलाई माह में बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की कार पर गोली चलाई गई थी। एसपीआर रोड पर हुए इस हमले में राहुल फाजिलपुरिया बाल-बाल बच गए थे। बिजली के एक खंभे पर गोली लगी थी। इस घटना के बाद गैंगस्टर सुनील सिंह सरधानिया का नाम आया था। पंच कार में सवार होकर आए हमलावरों ने राहुल फाजिलपुरिया पर गोली चलाई थी।