फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पैरा विश्व चैंपियनशिप में सुमित सहगल ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
-ऑस्ट्रेलिया में मिक्सड इवेंट में हासिल की उपलब्धि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ऑस्ट्रेलिया में 16 से 18 फरवरी तक आयोजित हुई पैरा विश्व टेबल टेनिस प्रतियोगिता के मिक्सड इवेंट में जिले के सुमित सहगल ने रजत पदक अपने नाम किया है।
विज्ञापन

सुमित और उनकी जोड़ीदार सोनलबेन पटेल को फाइनल मुकाबले में जापान के खिलाड़ियों ने पटखनी दी।
वहीं दोनों खिलाड़ियों का सेमीफाइनल चीनी ताइपे की टीम से हुआ। जहां सुमित और सोनालीबेन ने चीनी ताइपे के चेंगमिंग ची और लिन येन यिंग को 11-2, 11-7 और 11-7 के अंतर से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। सुमित ने बताया कि उन्होंने एकल, युगल और मिक्स्ड तीनों ही इवेंट में प्रतिभाग किया था। इनमें एकल और युगल में वह क्वार्टर फाइनल में चूक गए थे, पर मिक्स्ड इवेंट को उन्होंने अपने हाथों से जाने नहीं दिया। बता दें कि जनवरी में उन्होंने राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया था। अब वह इसी माह के अंत में चेन्नई में होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय खेलों के लिए भी तैयारियां शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें