आईटीआई मौजाबाद में धामियां प्रतियोगिताओं का आयोजन, प्रतिभागियों ने दिखाया कौशल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मौजाबाद में धामियां प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लिखने, क्राफ्ट प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रशिक्षुओं ने इन प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पोस्टर मेकिंग से हुई, जिसमें नौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सुमन प्रथम, खुशबू द्वितीय और कशिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में कुल 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें सविता ने प्रथम, वर्षा ने द्वितीय और प्रियंका ने तृतीय स्थान हासिल किया। क्राफ्ट प्रतियोगिता में 12 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। जिसमें पहले स्थान पर तुषार सैनी, दूसरे स्थान पर कार्तिक और तीसरे स्थान पर मनोज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सभी विजेताओं को प्रधानाचार्य विजयपाल सैनी और प्रशिक्षकों ने प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सैनी ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां न केवल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जगाती हैं, बल्कि उनकी रचनात्मक सोच और तकनीकी दक्षता को भी प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।