फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अपनी रचनात्मकता से ऊर्जा संरक्षण का छात्र फैलाएंगे संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा दक्षता और संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विद्यार्थियों को ऊर्जा दक्षता और संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिले के राजकीय और निजी विद्यालयों के विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। इसके लिए विद्यालयों को 25 अक्तूबर तक बीबीएमबी के नोडल अधिकारी के माध्यम से पंजीकरण करवाना होगा।

विद्यालय स्तर पर चयनित 50 प्रतिभागियों को 20 नवंबर को राज्य स्तर पर आयोजित ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तर से चुने गए प्रतिभागी 11 दिसंबर को नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं को 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार 1 लाख, द्वितीय पुरस्कार 50,000, तृतीय पुरस्कार 30,000 और एक-एक लैपटॉप दिया जाएगा। इसके अलावा 15,000 के 10 सांत्वना पुरस्कार भी निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता दो समूहों में आयोजित होगी। ग्रुप ए में कक्षा 5वीं से 7वीं तक के विद्यार्थी और ग्रुप बी में कक्षा 8वीं से 10वीं तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। विद्यालय स्तर पर पेंटिंग प्रतियोगिता दो घंटे की होगी।शिक्षा समग्र विभाग के दिनेश ने बताया कि राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 50,000, द्वितीय पुरस्कार 30,000 और तृतीय पुरस्कार 20,000 रखा गया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक समूह की सर्वश्रेष्ठ 50 पेंटिंग्स के चयनित विद्यार्थियों को मोमेंटो, प्रमाण-पत्र और 2,000 की नकद राशि दी जाएगी। प्रत्येक प्रतिभागी और उनके अभिभावकों का पंचकूला आने-जाने का खर्च बीबीएमबी द्वारा वहन किया जाएगा। ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विद्यार्थियों को ऊर्जा दक्षता और संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें