गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने एक महीने में शराब पीकर वाहन चलाने पर 25 महिला सहित 2287 वाहन चालकों के चालान किए। यातायात पुलिस ने यह कार्रवाई सितंबर के महीने में की। दो वाहनों को पुलिस ने जब्त भी किया है। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन ने विभिन्न टीमों को शहर के अलग-अलग जगह पर नियुक्त किया था। शराब पीकर वाहन चलाने पर वाले चालकों का लाइसेंस भी तीन महीने के लिए सस्पेंड किया गया है। इन तीन महीनों के दौरान वह कोई वाहन नहीं चला सकता है। शराब पीकर वाहन चलाने से अन्य लोगों को खतरा बन जाता है। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सभी नियमों की पालना करें और नशे की हालत में वाहन को न चलाया। संवाद