फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विद्यार्थियों को डेंगू, रेबीज और टाइफाइड से बचाव की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट (एमएसयू) ने बुधवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-43 में वेक्टर जनित रोगों, जूनोटिक रोगों और टाइफाइड पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में करीब 75 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य संक्रामक रोगों की रोकथाम, शुरुआती पहचान और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना था। कार्यक्रम का समन्वय एमएसयू के ट्रेनिंग मैनेजर उमंग गुप्ता ने किया। वरिष्ठ जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. महेश कौशिक ने विद्यार्थियों को टाइफाइड और जूनोटिक रोगों, विशेषकर रेबीज के संक्रमण, लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षित भोजन, स्वच्छ पेयजल, पालतू पशुओं के प्रति जिम्मेदार व्यवहार और किसी भी पशु के काटने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेने की सलाह दी। इसके बाद एमएसयू के माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. डिंकर कुमार ने डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे वेक्टर जनित रोगों के कारण, संक्रमण के तरीके और रोकथाम के उपायों पर प्रस्तुति दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें