फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग क्षेत्रों से छात्रा, किशोर, महिला और दो युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर के अलग-अलग इलाकों से पिछले चार दिन में एक छात्रा, एक किशोर, एक महिला व दो युवक लापता हो चुके हैं। सभी मामलों में परिजनों ने संबंधित थानों में मामला दर्ज कराया है। पुलिस अभी तक इनमें से किसी भी लापता की तलाश नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

डीएलएफ फेस-3 थाना क्षेत्र के नाथुपुर क्षेत्र से स्कूल में परीक्षा देने गई छात्रा लापता हो गई। पिता ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी एक स्कूल में शनिवार को 12 वीं की परीक्षा देने गई थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी, उसे काफी तलाश किया गया पर वह नहीं मिली। आशंका है कि किसी ने उसे अगवा कर गुप्त स्थान पर छिपा रखा है।
बंगाल के मालदा की मूल निवासी मामुन ने बताया कि उसका 13 वर्षीय बेटा लक्ष्मण विहार फेस-2 के किराए के घर के लिए आते समय रास्ते से लापता हो गया। वह घरों में सफाई का काम करती है और उसका बेटा शुभजीत एक कोठी में मालकिन के पास रहता था।
विज्ञापन

चक्करपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत एक कॉलोनी से 17 मार्च को एक महिला लापता हो गई। मूल रूप से बंगाल के रहने वाले पीड़ित युवक का कहना है कि उसने अपनी पत्नी को खोजा, लेकिन वह मिली नहीं।
शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से शनिवार को दो युवक लापता हो गए। मूल रूप से बिहार के चंपारण के रहने वाले मोतीलाल बैठा ने बताया कि वह डीएलएफ फेस वन के डी ब्लाक में राजमिस्त्री का काम कर रहे हैं। उनके साथ उनका भतीजा मनीष कुमार भी काम करता था। शनिवार को वह सिकंदरपुर के लेबर चौक पर किसी काम से गया और वापस नहीं लौटा। उसे काफी तलाश किया पर नहीं मिला। वहीं सेक्टर-37 में बिहार के मधुबनी की मूल निवासी किरण ने बताया कि उनके पति अशोक एक अप्रैल को घर से रेहड़ी लगाने के लिए निकले। शाम को घर नहीं आए। तलाश करने पर भी उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें