फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फोन पर दूर होगा छात्रों का तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोराना काल में पढ़ाई का तनाव लेने के साथ ही विद्यार्थियों में करियर बनाने की भी चिंता होने लगी है। कई विद्यार्थी मानसिक तनाव से भी गुजर रहे हैं। ऐसे में तनाव को दूर कर उन्हें आगे बढ़ने में प्रेरित करने के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने छात्रों की काउंसलिंग कराने का जिम्मा उठाया है। इसके तहत निदेशालय ने नई दिशा डिस्ट्रेस कॉल सेंटर स्थापित किया है। इसके जरिए एक्सपर्ट्स छात्रों के सवालों के जवाब देंगे और एक फोन पर उनकी समस्याओं का समाधान कर सही काउंसलिंग करेंगे। ऐसे में घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे छात्रों को मार्गदर्शन मिल सकेगा।
विज्ञापन

शुरू हुई हेल्पलाइन सेवा
निदेशालय की ओर से आठ जनवरी से यह हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है। इसके तहत युवाओं को करियर से लेकर व्यक्तिगत, प्रोफेशनल या किसी भी तरह का मानसिक तनाव दूर करने में एक्सपर्ट मदद दी जाएगी। विद्यार्थी अपनी कोई भी बात साझा कर सकेंगे जो परिवार या दोस्तों संग साझा नहीं कर पा रहे हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है। जिस पर छात्र दिन में 24 घंटे कभी भी फोन कर एक्सपर्ट्स से बात कर सकेंगे। इस संबंध में निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी राजकीय, एडिड व निजी कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र भी जारी किया जा चुका है।
विद्यार्थियों को होगी सुविधा
सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश कुमार गर्ग ने बताया कि निदेशालय की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी करने की जानकारी मिल गई है। इस पहल से विद्यार्थियों का तनाव कम होगा और उनका पढ़ाई पर फोकस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें