फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सामाजिक विज्ञान प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
फरुखनगर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ब्लॉक स्तरीय सामाजिक विज्ञान प्रति
विज्ञापन
- विजेता विद्यार्थी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे ब्लॉक का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गुरुग्राम की ओर से गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फर्रुखनगर में ब्लॉक स्तरीय सामाजिक विज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें फर्रुखनगर ब्लॉक के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में क्लस्टर स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान निबंध लेखन, नारा लेखन, वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग और कार्टून मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रत्येक प्रतियोगिता के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन डाइट प्राचार्य एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमिता रंगी के नेतृत्व तथा डीआरयू विंग प्रभारी अरुण कुमार राघव के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार, विद्यालय प्राचार्य गीतिका शर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 के तहत आयोजित इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, अभिव्यक्ति क्षमता और सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम में शिक्षकों और आयोजन समिति के सदस्यों ने भी सहयोग किया।

फरुखनगर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ब्लॉक स्तरीय सामाजिक विज्ञान प्रति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें