- टैगोर हाउस ने हिंदी व अंग्रेजी श्रेणी के नाटक में प्रथम स्थान किया हासिल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-4 स्थित ब्लू बेल्स माॅडल स्कूल में दो दिवसीय भारत के स्वतंत्रता पूर्व और स्वतंत्रता के बाद चमकते सितारे विषय पर स्टेज-ओ-रामा इंटर हाउस थियेटर फेस्टिवल आयोजित किया। ब्लू बेल्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स की उप निदेशक सौम्या गुलाटी ने कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस अवसर पर ब्लू बेल्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स की निदेशक सरोज सुमन गुलाटी, प्रधानाचार्या अलका सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहें। शनिवार को कार्यक्रम का समापन हुआ। स्कूलों के विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों ने हिंदी व अंग्रेजी भाषा में नाटक प्रस्तुत किए। हिंदी नाटक करतार सिंह, सेनापति बापट, कुमारन व बिरसा मुंडा और अंग्रेजी नाटकों में नारायण मूर्ति, अब्दुल कलाम, बिरजू महाराज व लाल बहादुर शास्त्री की भूमिकाओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रस्तुतिकरण किया।
निर्णायक मंडल में अरुण सिंह, महेश वशिष्ठ, डा. सुवर्ण रावत, मोहित कंधारी, सोनिया मेहंदीरत्ता शामिल रहे। टैगोर हाउस को सर्वश्रेष्ठ अंग्रेजी व हिंदी श्रेणी में नाटक का पुरस्कार मिला। अंग्रेजी नाटक में राज सरदाना व सृष्टि संजय और हिंदी नाटक में गुरसिमर सिंह व रितिका यादव मुख्य भूमिका में रहे।