वंदे मातरम के कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया भाग
पटौदी। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150वें वर्षगांठ को बड़े ही साहस एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रागंण में देशभक्ति और देशप्रेम देखने को मिला। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ. उषा यादव की तरफ से करवाया गया। इस मौके पर डॉ. उषा यादव ने राष्ट्रीय गीत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गौरव व देशभक्ति की पहचान है। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी अध्यापक मौजूद रहे। संवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना
पटौदी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150वें वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में विधायक बिमला चौधरी ने शिरकत की। इस मौके पर विधायक बिमला चौधरी ने शहीदों को नमन करते हुए छात्र-छात्राओं से उनके पदचिह्नों पर चलने का को कहा। साथ ही विद्यालय में बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सैनी का देश-प्रदेश के नाम संबोधन भी सुनाया गया। इस अवसर पर पटौदी के एसडीएम दिनेश लुहाच, खंड शिक्षा अधिकारी धर्मबीर यादव, अभिभावक और अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
फिलेटली क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
गुरुग्राम। गुड़गांव मंडल की तरफ से पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-7 में फिलेटली क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर डाक विभाग की फिलेटली शाखा के बारे में जानकारी ली। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में फिलेटली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर अधीक्षक मुख्यालय गुलशन कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को इनाम भी दिए गए। संवाद