प्रतियोगिताओं में प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। खेल जीवन के लिए अति आवश्यक होते हैं। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है और इससे अनुशासन की भावना भी जागृत होती है। यह बात सोहना कस्बे में स्थित एक निजी स्कूल के चेयरमैन मुकेश बंसल में आयोजित एथलेटिक्स मीट के दौरान विद्यार्थियों के समक्ष कही। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। एथलेटिक्स मीट में दर्जनों प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इनमें दौड़, रिले दौड़, लांग जम्प, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद आदि शामिल हैं। विद्यार्थियों ने सभी प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं, प्रतियोगिताओं में प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर व कांस्य मैडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंकज गुप्ता, रमेश ध्वत, रवि सिंगला, रामकिशन गर्ग, रणबीर यादव, अनिल गर्ग आदि मौजूद रहे।
स्कूल देगा नकद पुरस्कार
स्कूल प्रशासन 10वीं व बारहवीं कक्षा में 92 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थियों को 11 हजार रुपये की राशि देकर पुरस्कृत करेगा। जबकि 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक होने पर 21 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी। इसके अलावा स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत से अधिक होने पर एक लाख रुपये नकद दिए जाएंगे।