फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एटक की बैठक में श्रमिकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। श्रमिक संगठन ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) की राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक का समापन राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड रामेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें संगठन से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अमरजीत कौर ने आर्थिक, राजनीतिक, पूर्व में हुए कार्यों से संबंधित रिपोर्ट पेश प्रस्तुत की। हरियाणा की ओर से बैठक में शामिल हुए राज्य महासचिव अनिल पंवार ने रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने भवन निर्माण मजदूरों की मागों, रोडवेज कर्मचारियों की मागों, रिटायर कर्मचारी की मांगों, औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों की मांगों को प्रमुखता से उठाया। श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार मजदूरों व कर्मचारियों के जीवन को बर्बाद कर रही है। भवन निर्माण साइटों को बंद किया हुआ है। वेलफेयर कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिलने वाले लाभ रोक दिए गए हैं। रोडवेज कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। बैठक में कामरेड बेचू गिरी, पहल सिंह तंवर व कुलदीप सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें