फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्वच्छता का संदेश लेकर आगे बढ़े विद्यार्थी

Tue, 14 Oct 2025 11:31 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम गुरुग्राम ने विशेष जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 के तहत नगर निगम गुरुग्राम द्वारा सोहना रोड स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल में एक विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और नागरिकों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं ठोस कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त रविन्द्र मलिक मुख्य अतिथि तथा वार्ड नंबर 19 के पार्षद राज सिंह अमित भडाना, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिन्दुस्तानी तथा बुलंद आवाज वेलफेयर सोसाइटी की उपाध्यक्ष प्रिंका यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत नुक्कड़ नाटक से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। नाटक के माध्यम से बच्चों ने यह बताया कि साफ-सुथरा वातावरण न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह समाज की प्रगति और सभ्यता का भी प्रतीक है।
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त रविन्द्र मलिक ने कहा कि हर व्यक्ति को स्वच्छता की शुरुआत अपने घर से करनी चाहिए। हमें गीले और सूखे कचरे के लिए दो अलग-अलग डस्टबिन का उपयोग करना चाहिए, ताकि कचरे का सही प्रबंधन हो सके। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिन्दुस्तानी ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता शपथ दिलाई। विद्यालय की प्रिंसिपल सजिता अय्यर, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन


जीडी गोयनका स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त डा. नरेश कुमार ने जागरूकता संदेश दिया। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने शहर गुरुग्राम को स्वच्छ, सुंदर एवं बेहतर बनाने में अपना योगदान दें। उनके साथ वरिष्ठ सफाई निरीक्षक संदीप कुमार, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर प्रियंका यादव, सफाई निरीक्षक बलजीत व फील्ड ऑफिसर हरकेश भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें