संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित यूरो इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने 18वीं जिला रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा 4 की कव्या और कक्षा 3 के युगांश ने अपने दमदार प्रदर्शन से पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। कव्या ने 8-10 वर्ष आयु वर्ग में क्वाड ट्रैक/रिंक-I में द्वितीय स्थान और क्वाड ट्रैक/रोड-I में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, युगांश ने क्वाड ट्रैक/रिंक-I और क्वाड ट्रैक/रोड-I दोनों में द्वितीय स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन, गुरुग्राम द्वारा 28 सितंबर से 12 अक्तूबर तक गुरुग्राम स्केटर्स बैंक्ड स्केटिंग ट्रैक पर आयोजित की गई थी।
इसी कड़ी में इंडोर स्टेडियम, सिधपुर गांव सिकोहपुर में आयोजित चौथी जूजीत्सू ओपन राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दक्ष प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता का संचालन ऑल इंडिया शोटोकन कराटे डू फेडरेशन द्वारा किया गया, जो कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन और वर्ल्ड कराटे फेडरेशन से संबद्ध है। प्रतियोगिता में दक्ष ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जगह बनाई।