फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नकल करते गए पकड़े छात्रों को सफाई पेश करने के लिए मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
7 मई को होगी हरियाणा बोर्ड के मुख्यालय पर यूएमसी की सुनवाई
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) परीक्षा में नकल करते पकड़े गए छात्रों को अपनी सफाई पेश करने का मौका दिया जा रहा है। संबंधित छात्रों को 7 मई को सुबह 9:30 बजे भिवानी स्थित बोर्ड कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि 21 अप्रैल से एक मई तक संचालित परीक्षा में कई छात्र नकल करते पकड़े गए थे। उन परीक्षार्थियों पर यूएमसी भी दर्ज हुए थे। इन मामलों में शामिल परीक्षार्थियों को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बोर्ड मुख्यालय बुलाया गया है। संबंधित छात्रों को 7 मई को सुबह 9:30 बजे भिवानी स्थित बोर्ड कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।डॉ. पवन कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों को सूचना ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से भेज दी गई है। साथ ही, यूएमसी से संबंधित परीक्षार्थियों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in⁠ पर भी उपलब्ध करवा दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें