फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हथियार के बल पर कारोबारी से लूटे 11 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात सीसीटीवी में कैद, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10ए में सोमवार रात को बाइक पर सवार दो बदमाशों ने हथियार के दम पर एक कारोबारी से 11 लाख रुपये लूट लिए। लूट की वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सेक्टर-10ए निवासी अभय बंसल ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वह कोल्ड ड्रिंक्स के डिस्ट्रीब्यूटर है। खांडसा रोड पर उनका कार्यालय और गोदाम है। सोमवार रात को वह अपनी दुकान से 11 लाख रुपये नकद लेकर घर आ रहे थे। करीब साढ़े नौ बजे जब वह घर के नीचे अपनी गाड़ी खड़ी कर रहे थे। उसी दौरान एक युवक आया और गाड़ी का गेट खोलकर उनका रुपये से भरा बैग उठाने लगा। उन्होंने शोर किया तो बदमाश ने उन पर पिस्टल तान दी। तभी उनके पीछे से एक मोटरसाइकिल पर हेलमेट पहने हुआ युवक आया और उसने भी उन्हें हथियार दिखाया। मोटरसाइकिल थोड़ी आगे गई और गाड़ी से बैग निकालने वाले युवक उस मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
30 सेकेंड में दिया बदमाशों ने वारदात को अंजाम
शिकायतकर्ता के पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद हो गई है। वीडिया फुटेज में दिख रहा है कि केवल 30 सेकेंड में बदमाशों ने वारदात को दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब पीड़ित अपने घर के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी के पीछे मोटरसाइकिल पर दोनों बदमाश सवार थे। बदमाशों को पहले से ही पता था कि उनकी गाड़ी में रुपये है। पुलिस का मानना है कि बदमाश उनके कार्यालय से ही उनका पीछा कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने अपनी गाड़ी घर के बाहर लगाई तुरंत ही मोटरसाइकिल से एक बदमाश उतरा और उनकी गाड़ी की दूसरी तरफ चला गया। उसने अचानक से गाड़ी का गेट खोला और रुपये से भरा बैग उठा लिया। पीड़ित उनके पीछे थोड़ी दूर चिल्लाते हुए भागा भी लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- अमित कुमार, एसआई, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें