फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की लापरवाही से छात्र के चेहरे पर गिरा तेजाब, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-62 स्थित हेरिटेज स्कूल में पहली कक्षा के छात्र के चेहरे पर तेजाब गिरने का मामला सामने आया है। घटना में छात्र के चेहरे व आंख के आसपास का काफी हिस्सा जल गया। स्कूल प्रबंधन पर गैर जिम्मेदाराना रवैये का आरोप लगाते हुए छात्र के पिता ने शुक्रवार शाम को सोशल मीडिया पर अपना दर्द सांझा किया है। मुख्यमंत्री ने इस पर संज्ञान लेते हुए परिजनों से इसकी जानकारी मांगी है ताकि मामले में उचित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

शीशपाल विहार निवासी डॉ. लोकेंद्र तोमर ने बताया कि उनका बेटा कुबेर तोमर (7) सेक्टर-52 स्थित हेरिटेज स्कूल में पहली कक्षा का छात्र है।
24 फरवरी को छात्र रोजाना की तरह स्कूल गया था। स्कूल जाने के करीब दो घंटे बाद उन्हें स्कूल प्रबंधन ने फोन कर सूचित किया कि कुबेर पर केमिकल गिर गया है। उसे सेक्टर-56 स्थित डब्ल्यू प्रतीक्षा अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना मिलते ही डॉ. लोकेंद्र व उनकी पत्नी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने पाया कि बच्चे के चेहरे पर तेजाब गिरा हुआ है। कुबेर ने पिता को बताया कि स्कूल के मैदान में खेलते वक्त उस पर तेजाब गिर गया। उन्होंने इस बारे में जब स्कूल प्रबंधन से पूछताछ की तो प्रबंधन ने गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाया।
स्कूल प्रबंधन ने उन्हें बताया कि स्कूल की 10 फीट की दीवार के पास अक्सर सांप निकल आते हैं। ऐसे में दीवार के पास तेजाब की बोतलें दबाई गई हैं जिसकी महक से सांप स्कूल में प्रवेश नहीं कर पाते। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने अपनी गलती मानना तो दूर घटना में घायल हुए कुबेर के लिए कोई सहानुभूति भी नहीं दिखाई। कुबेर को अस्पताल में भर्ती छोड़कर वह चले गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आई जिसने अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त कर ली है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को उन्होंने अस्पताल के बिल का भुगतान कर बेटे की छुट्टी करवा ली।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन के रवैये को देखते हुए डॉ तोमर ने ट्विटर पर पोस्ट सांझा की। उन्होंने स्कूल में छात्रों की सुरक्षा पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर उनकी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से भी बात हुई है और शनिवार को वे उनसे मिलने जा रहे है। उधर, सोशल मीडिया में इस घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए डॉ. लोकेंद्र का फोन नंबर प्राप्त कर पूरी घटना की जानकारी मांगी है ताकि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।
स्कूल में कई बार आसपास से सांप निकल जाते थे। ऐसे में एक एजेंसी के जरिए स्कूल की दीवार के पास छोटी बोतलों में तेजाब डाल कर दबाया गया था ताकि सांप नहीं आए। यह सब बच्चों की सुरक्षा के लिए ही किया गया है। घटना के दिन बच्चे खेल रहे थे और उसी दौरान उन्होंने जमीन से बोतल निकाल ली और उस दौरान तेजाब उन पर गिर गया। इस घटना का उन्हें दुख है और हम बच्चे के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते है। इस घटना के बाद स्कूल से तेजाब की बोतलों को हटा दिया गया है और अल्ट्रासोनिक डिवाइस लगा दिए है। घटना की हम अपने स्तर पर भी जांच करवा रहे है।
विज्ञापन

मीना कौल, स्कूल प्रधानाचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें