फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आकर छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। धनवापुर फाटक के पास शुक्रवार सुबह ईयरफोन लगाकर रेलवे पटरियों के किनारे सैर कर रहा 21 वर्षीय छात्र मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। लक्ष्मण विहार निवासी कॉलेज छात्र अवनीश (21) धनवापुर फाटक के आसपास कान में ईयरफोन लगाकर मोबाइल फोन में गाने सुनते हुए सैर कर रहा था। इसी दौरान दिल्ली की ओर से मालगाड़ी आ गई। लोको पायलट ने छात्र को देखकर हॉर्न दिया लेकिन ईयरफोन होने की वजह से छात्र को सुनाई नहीं दिया। इससे मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद जीआरपी और छात्र के परिजन मौके पर पहुंच गए। पिता शैलेंद्र ने छात्र को धक्का देने की आशंका जताई है। जीआरपी ने 174 की कार्रवाई के तहत शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मेडिकल बोर्ड ने ऐसी किसी आशंका से मना किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें